किसान बेहाल, दलाल खुशहाल और सरकार मालामाल : रामगोविद

जागरण संवाददाता बेरुआरबारी (बलिया) किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए दर-दर की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:52 PM (IST)
किसान बेहाल, दलाल खुशहाल और सरकार मालामाल : रामगोविद
किसान बेहाल, दलाल खुशहाल और सरकार मालामाल : रामगोविद

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और मुख्यमंत्री चुनावी समीकरण ठीक कर रहे हैं। किसानों का गेहूं बारिश में भींग कर सड़ रहा है। किसान बेहाल, दलाल खुशहाल और सरकार मालामाल की तर्ज पर प्रदेश चल रहा है। यह बातें विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविद चौधरी ने कहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया आगमन पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की नाकामी और गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी