खेलों में उम्दा प्रदर्शन, बांटे गए प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय बाराइच पर गुरुवार को स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:59 PM (IST)
खेलों में उम्दा प्रदर्शन, बांटे गए प्रमाण पत्र
खेलों में उम्दा प्रदर्शन, बांटे गए प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय बाराइच पर गुरुवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अंवराईकला तो कबड्डी में मेजबान बराइच के छात्रों का दबदबा रहा। 200 मीटर बालक वर्ग में सूरज पासवान कंपोजिट अंवराईकला प्रथम, इसी विद्यालय के अमित चौहान द्वितीय पर रहे। जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग में नीतू कुमारी कंपोजिट अंवराईकला प्रथम, इसी विद्यालय की सुप्रिया गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में इबरान कंपोजिट अवराई प्रथम, मनीष चौहान प्राथमिक बराइच ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पूजा चौहान प्राथमिक बराइच प्रथम, अनुष्का गुप्ता कंपोजिट अंवराईकला दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में प्राथमिक बराइच ने बाजी मारी। बालिका कबड्डी में कंपोजिट अंवराईकला प्रथम, प्राथमिक बराइच द्वितीय पर रहा। बालक कबड्डी में प्राथमिक बराइच प्रथम, कंपोजिट अंवराईकला द्वतीय पर रहे। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतियोगिता में बराईच, लखुबरा, बाराडीह, लवाईपट्टी महाराजपुर विद्यालयों के बच्चों एवं ग्रामीण खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर व सीनियर टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। छह ओवर के गेम में सीनियर ने जूनियर टीम को परास्त कर दिया। महाराजपुर के आदित्य व अमित के बीच कुश्ती हुई। इसमें आदित्य विजयी रहे। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रमाण पत्र वितरित किया। संचालन यशवंत तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी