एंबुलेंस व टाटा सूमो में मिली अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार

निजी एंबुलेंस व टाटा सूमो से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:40 PM (IST)
एंबुलेंस व टाटा सूमो में मिली अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार
एंबुलेंस व टाटा सूमो में मिली अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हल्दी (बलिया) : निजी एंबुलेंस व टाटा सूमो से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हल्दी थाना पुलिस को क्षेत्र के ढाले पर वाहनों की जांच के दौरान शुक्रवार की सुबह यह सफलता मिली। शराब की कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बसुधरपाह चौकी इंचार्ज हीरेंद्र प्रताप सिंह सहयोगियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की एंबुलेंस व टाटा सूमो गाड़ी में अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। इस पर तत्परता दिखाते हुए उन्होंने हल्दी ढाले पर वाहन चेकिग शुरू कर दी। इसी बीच एक एंबुलेंस व टाटा सूमो बलिया से बैरिया की तरफ आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों वाहन चालक कुछ दूर पहले ही गाड़ी खड़ी कर भागने लगे।

इस पर पुलिस ने पीछा कर चालक पिटू कुमार निवासी बीबीगंज, थाना दानापुर व धर्मेंद्र कुमार राय निवासी सुल्तानपुर, थाना दानापुर, जिला पटना, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तलाशी में एंबुलेंस में मरीज के बेड नीचे तथा सूमो की सीट व दरवाजे में अंग्रेजी शराब की बोतलें व फ्रूटी बरामद हुई। सीओ बैरिया राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तस्कर एंबुलेंस को लेकर बिहार से आते थे। यहां से शराब लेकर आसानी से चले जाते थे। इसकी भनक किसी को नहीं लग पा रही थी। शराब तस्करी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। तस्कर शराब को बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे। बाइक से लेकर जा रहे थे शराब

बैरिया (बलिया) : पुलिस ने गुरुवार की देर रात नौरंगा गांव के पास से 12 पेटियों में भरी 476 शीशी (अंग्रेजी शराब) बरामद की। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि बिहार के भोजपुर जनपद के सोनकी निवासी संतोष चौधरी व गोपाल पांडेय दो बाइकों पर शराब लेकर जा रहे हैं। इस बात की जानकारी होने पर दोनों तस्करों को दबोच लिया गया।

chat bot
आपका साथी