वंचितों का सशक्तीकरण ही अनुरागी देवी के प्रति श्रंद्धाजलि

जासं इंदरपुर (बलिया) सामाजिक संस्था डा.अम्बेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी असनवार की संस्थापिका अध्यक्ष अनुरागी देवी की पुण्यतिथि राम अइगा प्रसाद अनुरागी फांउडेशन द्वारा शनिवार को मनायी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 04:55 PM (IST)
वंचितों का सशक्तीकरण ही अनुरागी देवी के प्रति श्रंद्धाजलि
वंचितों का सशक्तीकरण ही अनुरागी देवी के प्रति श्रंद्धाजलि

जासं, इंदरपुर (बलिया) : सामाजिक संस्था डा.अम्बेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी असनवार की संस्थापिका अध्यक्ष अनुरागी देवी की पुण्यतिथि राम अइगा प्रसाद अनुरागी फांउडेशन की ओर से मनायी गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि आजादी के 72 साल बीतने के बाद भी देश की एक बड़ी आबादी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित है। वंचितों का सशक्तीकरण ही अनुरागी देवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विशिष्ट अतिथि जिला रोजगार सेवक संघ बलिया के अध्यक्ष जमाल अख्तर ने कहा कि हर मानव को बुनियादी सुविधाओं से लैस होना उनका मौलिक अधिकार है। अध्यक्षता समाजसेवी गोपाल सिंह ने की। इस मौके धन्नजय सिंह बिसेन, विनोद कुमार यादव, राम अवध यादव, अरुण कुमार एडवोकेट, आशुतोष पांडेय, अंजनी कुमार मुकुल, शाहनवाज खान, विक्रमा सिंह, ओमप्रकाश आदि ने अनुरागी देवी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आयोजक जयराम अनुरागी ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी