मतगणना स्थल दूर होने से कर्मचारियों को परेशानी

जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव में विकासखंड बेरुआरबारी का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:02 PM (IST)
मतगणना स्थल दूर होने से कर्मचारियों को परेशानी
मतगणना स्थल दूर होने से कर्मचारियों को परेशानी

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव में विकासखंड बेरुआरबारी का मतगणना स्थल सेंट माइकल स्कूल असेगा में निर्धारित किया है। इसके पूर्व मतगणना स्थल इंटर कालेज सुखपुरा ही बनता था।

सुखपुरा इंटर कालेज को मतगणना स्थल बनाने का मूल कारण यहां से थाना 500 मीटर की दूरी पर एवं बलिया जिला मुख्यालय से इसकी दूरी मात्र 12 किलोमीटर है। यहां अनेक सुविधाएं भी हैं। यही नहीं मतगणना कर्मियों को यहां आने-जाने का साधन भी सहजता से उपलब्ध होता रहा है। इसके बाद भी सुखपुरा से हटा कर सेंट माइकल स्कूल में क्यों कर दिया गया, यह बात समझ से परे है। सुखपुरा इंटर कालेज को मतगणना स्थल बनाए जाने का श्रेय तत्कालीन जिलाधिकारी सेंथिल पांडियन सी को जाता है। ब्लॉक परिसर में ही मतगणना का काम होता रहा है। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल एवं चुनाव आयोग को भेजने का निर्णय लिया गया है।

chat bot
आपका साथी