बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर होगा जोर

बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर होगा जोर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 11:53 PM (IST)
बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर होगा जोर
बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर होगा जोर

जागरण संवाददाता, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की नवागत कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान निर्वतमान कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने विश्वविद्यालय संबंधित आवश्यक जानकारियां उन्हें दी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी उनका परिचय कराया।

दैनिक जागरण से वार्ता में नवागत कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा के लिए कई अन्य विषयों का कोर्स संचालित किया जाएगा। शिक्षा की किरण गांवों तक पहुंचे। इस संदर्भ में योजना बनाई जाएगी। कहा कि कौशल विकास से संबंधित शिक्षा ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मिले, इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।

नवागत कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंदर नौकरी की संभावना वाले व्यावसायिक कोर्स संचालित होंगे। गांवों तक उच्च शिक्षा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, यह मेरा प्रयास होगा। कुलपति ने विश्वविद्यालय कार्यालय व परिसर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर रजिस्टार संजय कुमार, सहायक कुलसचिव मोहम्मद अमजद, टीडी कालेज के प्राचार्य दिलीप श्रीवास्तव, एससी कालेज के प्राचार्य रामशरण पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी