पुण्यतिथि पर संस्थापक का किया गया भावपूर्ण स्मरण

जागरण संवाददाता चिलकहर (बलिया) गोपालपुर में रामधनी इंटर कालेज परिसर में सोमवार को प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:15 PM (IST)
पुण्यतिथि पर संस्थापक का किया गया भावपूर्ण स्मरण
पुण्यतिथि पर संस्थापक का किया गया भावपूर्ण स्मरण

जागरण संवाददाता, चिलकहर (बलिया) : गोपालपुर में रामधनी इंटर कालेज परिसर में सोमवार को पूर्व प्रधान व विद्यालय के संस्थापक रहे रामचंद्र चौबे की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव ने कहा कि रामचंद्र चौबे जीवन पर्यंत समाजसेवा, शिक्षा से जुड़े रहे। विशिष्ट अतिथि सनातन पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधान रामचंद्र चौबे के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, राज मंगल यादव, चंद्रशेखर सिंह, रामगोविद प्रजापति आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता गौरी शंकर सिंह व संचालन संजय यादव ने किया। कार्यक्रम आयोजक उत्तीर्ण पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी