खुले में शराब पी रहे आठ युवक गिरफ्तार

जासं, सिकंदरपुर (बलिया): थाना क्षेत्र का चेतन किशोर मैदान एक पार्क की तरह भी जाना जाता है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 05:14 PM (IST)
खुले में शराब पी रहे आठ युवक गिरफ्तार
खुले में शराब पी रहे आठ युवक गिरफ्तार

जासं, सिकंदरपुर (बलिया): थाना क्षेत्र का चेतन किशोर मैदान एक पार्क की तरह भी जाना जाता हैं। यहां सुबह, शाम पुरुष व महिलाएं का इस मैदान के पास आना जाना लगा रहता है। पिछले कई दिनों से चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय को सूचना मिली कि इस मैदान में शाम को कुछ लोग बाइक व चार पहिया गाड़ी खड़ी करके शराब का सेवन कर रहे हैं। सोमवार की शाम को पुलिस टीम ने अचानक मैदान में छापेमारी कर दी। पुलिस ने शराब पी रहे आठ लोगों को पकड़ लिया। साथ ही वाहनों को भी थाने भेजवा दिया। इससे शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पकड़े गए लक्की, राजू प्रसाद, बब्बन यादव, अनिल कुमार निवासी खरीद, अजय यादव, रवि कुमार निवासी कक्करघाटा मनियर, अवधेश यादव निवासी गंगापुर के खिलाफ कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी