फेसबुक कमेंट को लेकर बवाल में आठ और गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) थाना क्षेत्र के नरायनपुर (बघौता) में 26 अक्टूबर को फ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 06:43 PM (IST)
फेसबुक कमेंट को लेकर बवाल में आठ और गिरफ्तार
फेसबुक कमेंट को लेकर बवाल में आठ और गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के नरायनपुर (बघौता) में 26 अक्टूबर को फेसबुक कमेंट को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आठ और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में दो किशोरों के बीच शुरू हुई लड़ाई ने खूनी जंग का रूप अख्तियार कर लिया था। इसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हुए थे। 36 लोग नामजद किए गए थे। घटना के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसमें पांच लोगों को न्यायालय जेल भेज दिया था। उसी मामले में गुरुवार व शुक्रवार को दबिश देकर पुलिस ने आठ अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बांसडीहरोड मंटू राम ने बताया अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शांतिभंग में 17 का चालान :

छठ पूजा के दौरान हुड़दंग मचाने और विभिन गांवों से जमीन व पारिवारिक विवाद में पुलिस ने क्षेत्र के आसचौरा, गोठहुली, छाता, हरपुर, सरयां, मनियारी, जसाव आदि गांवों के 17 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

chat bot
आपका साथी