अकीदत के साथ मनी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

जागरण संवाददाता बलिया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत व सादगी के साथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:55 PM (IST)
अकीदत के साथ मनी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
अकीदत के साथ मनी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

जागरण संवाददाता, बलिया : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत व सादगी के साथ मनाया। इसी दिन इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था और इसी दिन उनका इंतकाल भी। बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। लोग उनकी याद में जुलूस निकालते हैं। लेकिन इस बार ईद मिलादुन्नबी सादगी से मनाई गई। मुस्लिम बंधु घर पर ही खुदा की इबादत में मशगूल रहे। नगर के विशुनीपुर, बहेरी, उमरगंज, काजीपुरा सहित अन्य मुस्लिम मोहल्लों में यह पर्व सादगी से मनाई गई।

रसड़ा : इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद सल्लाह अलैह वसल्लम का जन्म दिवस बारावफात मंगलवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। पूर्व संध्या पर नगर के पुरानी कोट मोहल्ले में जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का आयोजन हुआ। मौलाना अख्तर करहानी ने कहा कि खुदा की इबादत से पूरी दुनिया में अमन चैन होगी व हमारी मुश्किलें आसान हो सकेंगी। मधुबनी बिहारी से पधारे मौलाना अब्दुस शमद ने भी विचार रखे। हाफिज वकारी, आबिद हुसैन, अबु सहजा तथा हाफिज इरफान ने नातिया कलाम पेश किया। समाजसेवी बदरूदुजा व विनय जायसवाल भी मौजूद थे। संचालन अब्दुल ताहिर ने किया।

चिलकहर सहित क्षेत्र के नगपुरा टीकादेवरी, मटिही, औली, सवरा, हजौली, नराव में मुस्लिम बंधुओं ने देश में अमन चैन की दुआ के साथ मोहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का पैगाम दिया।

सहतवार : बड़ी मस्जिद व छोटी मस्जिद के मौलाना मुहम्मद इस्माइल व मोहम्मद सगीर साहब ने एक साथ नातिया कलाम पढा़। प्रसपा प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू ने शिरकत किया। पुलिस प्रशासन ने चौकसी बनाई रखी। इस मौके पर मोहम्मद सरीफ साहब, कलामुद्दीन हासमी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

इंदरपुर : सिकरियां कला, हथौड़ी, कुरेजी, सवन, सलेमपुर व सरयां में यह त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया।

रेवती : स्थानीय मुस्लिम बंधुओं ने उत्तर टोला बड़ी मस्जिद से हाफिज अलाउद्दीन, शाहिद तथा कलाम के संयुक्त नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, संजय गोंड, गोलू पटेल आदि शामिल रहे।

गड़वार : मस्जिद में मुस्लिम बंधुओं ने कुरान ख्वानी का आयोजन कर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी।

रतसर : नगर के विभिन्न मोहल्लों से झांकियों संग आए युवा व बच्चे मस्जिद पहुंचे। जुलूस में शामिल लोग शमशेर खां टेनी के नेतृत्व में नातिया कलाम पढ़े।

सिकंदरपुर : क्षेत्र के नवानगर, कोथ, जजौली, जमुई, नरहनी आदि गांव में भी जुलूस निकाल मस्जिद में नमाज अदा कर मुल्क सलामती की दुआ मांगी। मो. जियाउद्दीन रिजवी, खुर्शीद आलम, फैजी अंसारी, संजय जायसवाल आदि लोगों ने बधाई दिया।

chat bot
आपका साथी