धू-धू कर जल उठा बुराई का प्रतीक, मना सत्य की जीत का उत्सव

जागरण संवाददाता बलिया असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी शुक्रवार को धूमधाम से मन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:00 PM (IST)
धू-धू कर जल उठा बुराई का प्रतीक,  मना सत्य की जीत का उत्सव
धू-धू कर जल उठा बुराई का प्रतीक, मना सत्य की जीत का उत्सव

जागरण संवाददाता, बलिया : असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। मेलों का आयोजन हुआ, जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों संग बड़ों ने भी खूब लुत्फ उठाया। नगर में शहर के रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ इस नजारे को देखने के लिए डटी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक रही। जलेबी व चाट की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। वहीं थानों में शस्त्र पूजन किया गया। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। बाजारों में पुलिस के जवान लगातार चक्रमण करते रहे। मेले में भीड़ को देखते हुए सीओ भूषण वर्मा, सदर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा समेत पुलिस के जवान आधी रात तक गश्त करते रहे। कोरोना काल के बाद मेले में इतनी भीड़ देखी गई। खरौनी में तीस फीट के रावण के पुतले का हुआ दहन -- बांसडीह : दशहरा के दिन बांसडीह क्षेत्र के खरौनी में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। इस मौके पर प्रधान खरौनी आलोक कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, अनिल सिंह, राघवेंद्र सिंह, ताराचंद्र शर्मा, मुन्ना सिंह, चंदन खरवार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। रेवती में 12 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन --

रेवती : बड़ी बाजार शिवाला में शुक्रवार की रात नौ बजे 12 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। एसआई अजय कुमार यादव ने जैसे ही रिमोट से पुतले को आग लगाई, जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठा। रावण का पुतला तेज पटाखों की आवाज के साथ जलने लगा और जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। डा. एसबी यादव, संतोष केशरी, विजय कुमार, सतीश गुप्ता, राहुल गुप्ता, अजय केशरी, प्रिस उर्फ गोलू केशरी, पप्पू केशरी आदि मौजूद रहे।

चिलकहर: क्षेत्र में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

इंदरपुर: विजय दशमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुरेजी, बलेसरा, सलेमपुर, रामपुर, बर्रेबोझ, चौबेपुर समेत ग्रामीण अंचलों में शांति पूर्ण तरीके से पूजा संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ध्वजारोहण कर किया मेले का आयोजन --

इंदरपुर : क्षेत्र में विजय दशमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दूर्गा पूजा पंडालों में रखीं मूर्तियों का विसर्जन शुक्रवार को देर रात तक हुआ। इसी दिन बर्रेबोझ स्थित हनुमान मंदिर पर परंपरा के अनुसार क्षत्रिय वंश के लोगों द्वारा ध्वजारोहण करते हुए दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। सुखपुरा : कस्बा एवं आसपास की संपूर्ण क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कस्बे में स्थित मां भगवती मंदिर पर माता का दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ देर रात तक लगी रही। कस्बे में कई स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी बाजे गाजे के साथ शांति पूर्वक किया गया। मठिया ग्राम में रावण के पुतले का दहन किया गया जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी उमेश कुमार सिंह रहे। क्षेत्र के भलुही, अपायल, खरहाटार, भोजपुर, मठिया, हरिपुर, भरखरा में भी दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

chat bot
आपका साथी