जुलूस निकालकर दुर्गा प्रतिमाएं की गई विसर्जित

जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) शारदीय नवरात्र में नगर में स्थापित मां दुर्गा की 21 प्रतिमाओं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:42 PM (IST)
जुलूस निकालकर दुर्गा प्रतिमाएं की गई विसर्जित
जुलूस निकालकर दुर्गा प्रतिमाएं की गई विसर्जित

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : शारदीय नवरात्र में नगर में स्थापित मां दुर्गा की 21 प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकालकर किया गया। गुदरी बाजार के दतहां तिराहा से पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में गाजे-बाजे संग माता की जयकारा लगाते हुए निकला जुलूस बीजगोदाम, दुर्गा स्थान, रामलीला मैदान होते हुए विसर्जन स्थल पहुंचा। आधा दर्जन प्रतिमाएं दह ताल तथा शेष कोलनाला में रात 11 बजे तक विसर्जित की गईं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, गोलू पटेल, भाजपा नेता ओंकारनाथ ओझा, भोला ओझा, सपा के पप्पू पांडेय, सुनील केशरी आदि मौजूद थे। शांति व्यवस्था के लिए एसएचओ रामायण सिंह, एसआइ अमित सिंह, अजय यादव आदि चक्रमण करते रहे।

chat bot
आपका साथी