पंडालों में सजीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता बलिया जिले में दुर्गा पूजा उत्सव मनाने की तैयारियां परवान पर पहुंच रहीं ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:33 PM (IST)
पंडालों में सजीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं
पंडालों में सजीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता, बलिया : जिले में दुर्गा पूजा उत्सव मनाने की तैयारियां परवान पर पहुंच रहीं हैं। दुर्गा पूजा समितियों की ओर से मूर्ति और पूजा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरूवार को दिनभर दुर्गा प्रतिमाओं को सजाने का काम चलता रहा। कुछ स्थानों पर देवी के पट भी खोल दिए गए। वहीं कुछ स्थानों पर शुक्रवार को पट खोले जाएंगे। इस साल शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरे की धूम देखने को मिल रही हैं।

शहर में केवल मंदिरों और कुछ स्थानों पर छोटे पंडालों में दुर्गा पूजा के आयोजन किए गए हैं। दशहरा में जहां भी मंदिरों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया हैं, वहां शाम के समय आरती में श्रद्धालु भक्त उमड़ रहे हैं। पूजा को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी विशेष सर्तकता बरती जा रही है।

--सजे पंडालों में मां दुर्गा का पूजनोत्सव शुरू

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : । इस बार रसड़ा का ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन न होने के बावजूद विभिन्न स्थलों पर शासन के निर्देशानुसार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की हैं। नगर के गुदरी बाजार में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा अर्चन शुरू कर दिया गया है। जैसे-जैसे नवरात्रि का एक-एक दिन आगे बढ़ रहा है पूजा पंडालों में भी भक्तों की संख्या बढ़ने लगी हैं।

पूजा को लेकर बढ़ी चहल-पहल

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न कमेटियों द्वारा पूजा पांडालों का सजाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रतिमाओं के पास व्यवस्था की जा रही है। षष्ठी तिथि से की सव्रत्र चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा के दौरान विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आने लगी है। थाना के गेट के सामने बुधवार को दिन में घंटों विद्युत तार टूटकर सड़क पर खड़े ट्रक के नीचे लटका रहा। लोगों की सूचना पर इसे दुरूस्त किया गया। यदि मेला के समय यह तार टूट कर नीचे गिरता तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। इसके बावजूद विभाग की ओर से लटकते जर्जर तारों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बार भी नगर में डेढ़ दर्जन मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है, लेकिन कोरोना को लेकर नियंत्रित भीड़ पहुंच रही है।

chat bot
आपका साथी