लिपिक की आत्महत्या से स्वजनों में कोहराम, घर पर सन्नाटा

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) कन्नौज के तेराजकट स्थित तालग्राम ब्लाक मुख्यालय में तैनात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:01 PM (IST)
लिपिक की आत्महत्या से स्वजनों में कोहराम, घर पर सन्नाटा
लिपिक की आत्महत्या से स्वजनों में कोहराम, घर पर सन्नाटा

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : कन्नौज के तेराजकट स्थित तालग्राम ब्लाक मुख्यालय में तैनात लिपिक अशोक सविता द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। उनके पैतृक गांव टंगुनिया में शोक की लहर है। शनिवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा है। इस घटना से हर कोई अवाक है। मृतक का बड़ा पुत्र आशीष प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। छोटा पुत्र रंजीत कानपुर मेट्रो में तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों भाई कन्नौज पहुंच गए। वहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक का शव रविवार दोपहर तक गांव आने की संभावना है। घर पर मां लचिया देवी, पत्नी सुमन देवी, मंझला पुत्र संजीत मौजूद हैं। सभी सदमे में हैं। घर का गेट पूरे दिन बंद रहा। दस दिन पहले ही गांव से लौटे थे अशोक : अशोक सविता गांव में अपने पुराने मकान के ठीक बगल में जमीन खरीदकर मकान बनवा रहे थे। ग्राम प्रधान महेश यादव ने बताया कि नवंबर में अशोक गांव आए थे। छत की ढलैया कराने के बाद दस दिन पहले वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। शुक्रवार को सरकारी आवास में उनका फंदे से लटका शव मिला था। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। उसमें उन्होंने ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी