जलस्तर में वृद्धि से दो एकड़ भूमि नदी में समाहित

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई स्थानों पर कटान भी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:37 PM (IST)
जलस्तर में वृद्धि से दो एकड़ भूमि नदी में समाहित
जलस्तर में वृद्धि से दो एकड़ भूमि नदी में समाहित

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई स्थानों पर कटान भी तेज हो गया है। निपनिया, बिजलीपुर व पुरुषोत्तम पट्टी के दियारे में दो एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल की उपजाऊ भूमि रविवार को नदी में समाहित हो गई। कटान का मुख्य कारण क्षेत्र के खरीद व दरौली घाटों के मध्य नदी पर निर्माणाधीन पक्का पुल है। निर्माण स्थल पर आसानी से संसाधन पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के गिरनारी घाट की तरफ से बालू का बंधा बनाया गया है जिसके चलते नदी का दवाब दूसरी तरफ हो चला है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है। --जलस्तर बढ़ने से सब्जी की खेती नष्ट

जासं, बैरिया(बलिया) : गंगा व सरयू नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते जहां तटवर्ती गांव में अभी से बाढ़ कके हालात बनने लगे हैं। नदी के तटवर्ती इलाकों में परवल व अन्य सब्जियों के खेतों में पानी पहुंच जाने से उनकी खेती नष्ट हो गई है। पचरुखिया,चौबेछपरा,सुघर छपरा, दुबेछपरा,उदई छपरा,नवरंगा,प्रसाद छपरा,भुवाल छपरा, शिवपुर सतीघाट सभी गंगा तटों पर कहीं कम कहीं ज्यादा कटान हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अभी सोए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी