गांव के मुख्य मार्ग पर नाली का पानी

जागरण संवाददाता फेफना (बलिया) गड़वार ब्लाक के एकौनी गांव में जल निकासी की समस्या लोगों के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:21 PM (IST)
गांव के मुख्य मार्ग पर नाली का पानी
गांव के मुख्य मार्ग पर नाली का पानी

जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया): गड़वार ब्लाक के एकौनी गांव में जल निकासी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गांव के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगे गंदे पानी के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। नाली का पानी गिरने वाली इस गड़ही पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीण जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार गड़ही सफाई एव नाली निर्माण के लिए पैसा भी आया था, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। समाजसेवी विजय सिंह ने कहा कि इस समस्या को लेकर खेल मंत्री व क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी से भी मिला था। उनके आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी