रसड़ा में नाला सफाई नहीं पूरी, अबकी डूबने की मजबूरी

नालों की स्थिति 2 किमी बड़ा नाला 35 छोटे व मझोले नाले 6 लाख सफाई का बजट 2 करोड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:41 PM (IST)
रसड़ा में नाला सफाई नहीं पूरी, अबकी डूबने की मजबूरी
रसड़ा में नाला सफाई नहीं पूरी, अबकी डूबने की मजबूरी

नालों की स्थिति

2 किमी : बड़ा नाला

35 : छोटे व मझोले नाले

6 लाख : सफाई का बजट

2 करोड़ : में बनेंगे 15 नए नाले

30 जून : सफाई पूर्ण करने का लक्ष्य

50 प्रतिशत: अब तक कार्य पूर्ण। जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : दर्जा आदर्श नगर पालिका का है लेकिन नगर के कई मोहल्ले आज भी बरसात में पानी से घिर जाते हैं। लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। दो किलोमीटर बड़े नाले की सफाई अभी तक अधूरी है। बड़े नाले का बिना टेंडर किए ही संविदा व झारखंड के मजदूरों की मदद से सफाई शुरू कर दी गई है। दो करोड़ से 15 नाले का निर्माण होना है। दयनीय हालत वार्ड एक के अनुसूचित बस्ती की है। प्रत्येक वर्षों की भांति इस बार भी नगर पालिका का दावा कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। दो वर्ष से खाली पड़ा ईओ का पद

आदर्श नगर पालिका परिषद में ईओ का पद दो साल से रिक्त चल रहा है। एसडीएम प्रभारी बनाए गए हैं, इससे विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

महावीर अखाड़ा मोहल्ले में जलभराव से लोगों की स्थिति नारकीय हो जा रही है, कितु जल निकासी की दिशा में आज तक कोई विशेष पहल नहीं की गई। कई तरह की बीमारियों की चपेट में लोग आ जाते हैं।

-चंचल कुमार, महावीर अखाड़ा रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रतिवर्ष बरसात का पानी लगता है, इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह पालिका प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।

-कौशल कुमार गुप्ता, आजाद नगर कालोनी बड़े नाले की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। बरसात के दिनों में स्थिति नारकीय हो जा रही है। वहीं सड़ांध से बाशिदों का जीना कठिन हो गया है।

- ट्रेजरी गुप्ता, स्टेशन रोड अधिकांश मोहल्लों में जल निकाली व नालियों के जाम होने की समस्या है। बरसात होते ही पूरी गंदगी सड़कों पर आ जाती है। यह लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

-विशाल चौरसिया, स्टेशन रोड 30 जून तक बड़े नाले से लेकर नालियों की सफाई किए जाने का लक्ष्य है। बरसात के दिनों में लोगों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही हैं।

-प्रभु दयाल, प्रभारी ईओ जल निकासी की समस्या गंभीर है। सीएचसी व महाबीर अखाड़ा में कुछ चुनौतियां हैं। समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं

-मोती रानी सोनी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद

chat bot
आपका साथी