पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:12 PM (IST)
पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की आत्महत्या के मामले में रेवती पुलिस ने शुक्रवार को पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार की शाम मायके में रह रही रितु यादव पुत्री शिव नारायण यादव ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मां निर्मला देवी पत्नी शिव नरायण यादव ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार रितु यादव की शादी 10 दिसंबर 2020 को सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी हरेराम यादव के पुत्र हरेंद्र यादव से हुई थी। ससुराल वाले शुरू से उसे मोटरसाइकिल, सिकड़ी व अन्य दहेज के समान के लिए प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर रितु मानसिक रूप से परेशान थी। मई में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता का भाई संजय वहां जाकर उसे घर ले आया।

chat bot
आपका साथी