गर्भवती महिलाएं रहें सतर्क, ठंडे खाद्य पदार्थो से करें परहेज

जागरण संवाददाता बलिया मौसम के करवट लेते ही वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। ऐसे मौसम म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:10 PM (IST)
गर्भवती महिलाएं रहें सतर्क, ठंडे खाद्य पदार्थो से करें परहेज
गर्भवती महिलाएं रहें सतर्क, ठंडे खाद्य पदार्थो से करें परहेज

जागरण संवाददाता, बलिया : मौसम के करवट लेते ही वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। ऐसे मौसम में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही शारीरिक समस्या उत्पन्न कर सकती है। सर्दी-जुकाम आपको परेशान न करे, इसके लिए ठंडे

खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें। यह बातें जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रिमझिम सिंह ने कहीं। वह बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय पर हेलो डाक्टर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में पानी से लेकर फ्रूट जूस, वेजिटेबल जूस नॉर्मल टेम्प्रेचर वाला ही पेय पदार्थ ही लेना चाहिए। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। उन्हें खानपान में आयली, जंक व मधुमेह वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। इस दौरान टाइट कपड़े, जींस, मोटी लैगिग्स पहनने से बचना चाहिए। इस दौरान महिला पाठकों ने खुद की शारीरिक समस्या से जुड़ी कई सवाल कीं। जिसका चिकित्सक की ओर से फोन पर ही समाधान किया गया। आयरन की गोली कब तक लें, इस सवाल पर बताया कि गर्भवती महिलाओं की एक धारणा बनी हुई है कि वह आयरन की गोली खाते रहेंगी तो बच्चा मोटा हो जाएगा। ऐसे में बहुत सी महिलाएं सातवें माह तक ही आयरन की गोली लेतीं हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। बच्चे के जन्म होने के बाद तक उन्हें आयरन की गोली लेनी चाहिए।

--------------------

सवाल : मेरी उम्र अभी 45 वर्ष है, लेकिन घुटने में दर्द से परेशान हूं। मेरे लिए क्या सुझाव है।

जवाब : गर्म पानी से सेकाई करें। घुटने में दर्द की अधिकांश शिकायत 65 वर्ष की उम्र के बाद आती है। इसके लिए कुछ व्यायाम भी जरूरी है। आराम न मिले तो किसी आर्थो सर्जन से दिखाकर दवा लें।

-----------------

सवाल : रात में सोते समय खांसी तेज हो जाती है। दिन में कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसा क्यों होता है?

जवाब : इस तरह खांसी रोज आ रही है तो आप सावधान हो जाइए। सांस लेने की नली में म्यूकस बढ़ने से ऐसा होता है। साइनस से पीड़ित लोगों के साथ भी ऐसी समस्या होती है। इसका ठीक से उपचार कराना चाहिए। रात में सोने से पहले गर्म पानी पीना चाहिए।

-----------------

सवाल : मै गर्भवती हूं। मुझे सूखी खांसी है। खांसते खांसते पसलियों में दर्द होने लगता है। क्या करूं?

जवाब : गर्भावस्था के दौरान सूखी खांसी ज्यादा हो तो कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से शिशु को भी नुकसान होने का डर रहता है। ऐसे में विशेषज्ञ से परामर्श लेकर दवा लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी