डीएम ने एंबुलेंस का किराया किया निर्धारित

जिले में अब प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। इसके लिए जि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:32 PM (IST)
डीएम ने एंबुलेंस का किराया किया निर्धारित
डीएम ने एंबुलेंस का किराया किया निर्धारित

जागरण संवाददाता, बलिया: जिले में अब प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी आदिति सिंह ने किराया निर्धारित कर दिया है। इसमें कोविड अस्पताल तक पहुंचाने का किराया निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी के यहां जारी पत्र में आक्सीजन रहित एंबुलेंस का दस किमी का किराया एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात सौ रुपये प्रतिकिमी किराया लगेगा। आक्सीजन युक्त एंबुलेंस का किराया दस किमी पर 1500 रुपये होगा। इसके बाद प्रति किमी सौ रुपये लगेंगे। साथ ही वेंटिलेटर सपोर्टेड या वाई पंप एंबुलेंस का किराया 2500 रुपये होगा। इसके आगे जाने पर प्रति किमी दो सौ रुपये चार्ज लगेगा।

chat bot
आपका साथी