मेड़ की जोताई को लेकर विवाद, मारपीट में एक घायल

जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) थाना क्षेत्र के कुंवर जसाव गांव में गुरुवार को खेत के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:53 PM (IST)
मेड़ की जोताई को लेकर विवाद, मारपीट में एक घायल
मेड़ की जोताई को लेकर विवाद, मारपीट में एक घायल

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के कुंवर जसाव गांव में गुरुवार को खेत के मेड़ की जोताई को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसी बीच गोली चलने की अफवाह फैल गई। इससे काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। हलकान पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।

गांव के परमात्मा नंद सिंह व बबलू सिंह के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। बुधवार को परमात्मा सिंह के पक्ष द्वारा ट्रैक्टर से जोताई कराई गई थी। गुरुवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें परमात्मा सिंह को चोटें आईं। इसी दौरान किसी ने खबर फैला दी कि मौके पर गोली चल रही है। इससे पुलिस के होश भी उड़ गए। एसएचओ बांसडीहरोड मंटू राम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गोली चलने की सूचना गलत थी।

----------------- नारायनपुर में पुलिस का पहरा बरकरार

नारायनपुर गांव में फेसबुक पर कमेंट को लेकर बवाल के बाद पुलिस का पहरा बरकरार है। गांव में पुलिस के जवान चक्रमण कर रहे हैं। मंगलवार की घटना के बाद तीसरे दिन गुरुवार को भी गांव में पुलिस की तैनाती रही।

chat bot
आपका साथी