तीन वर्षों में 32 रुपये महंगा हुआ डीजल, किसान परेशान

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) तीन वर्षों में डीजल प्रति लीटर 32 रुपये महंगा हो गया है। कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:40 PM (IST)
तीन वर्षों में 32 रुपये महंगा हुआ डीजल,  किसान परेशान
तीन वर्षों में 32 रुपये महंगा हुआ डीजल, किसान परेशान

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : तीन वर्षों में डीजल प्रति लीटर 32 रुपये महंगा हो गया है। किसान खेतों की जोताई, बोआई व सिचाई कैसे करें, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। डीजल का भाव बढ़ने से पिछले तीन वर्षों में ट्रैक्टर व डीजल पंप सेट का किराया दोगुना हो चुका है। वहीं गेहूं धान की कीमत में कोई खास इजाफा नहीं हो पाया है। ऐसे में किसानों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।

वर्ष 2019 में डीजल का भाव 60 रुपये लीटर था, जो इस समय 90 रुपये को पार हो चुका है। यह स्थिति तब है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है। 2020 में कच्चा खनिज तेल 75 डॉलर प्रति बैरल था और इस समय 51 डॉलर प्रति बैरल है। बावजूद इसके कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा क्यों हो रहा है, इस पर कोई जिम्मेदार मुंह खोलने को तैयार नहीं है। वाजिदपुर के किसान उमेश पांडेय ने बताया कि महंगा डीजल पेट्रोल खरीदकर किसान खेती करने को विवश हैं। इस पर रोक लगना चाहिए। गांव के अशोक सिंह ने किसानों की पीड़ा को समझने के लिए सरकार से सर्वे कराने का आग्रह किया है। जबकि बलराम सिंह का कहना है कि नेपाल में भारत से लगभग 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता डीजल बिक रहा है। किसानों के हित में डीजल का दाम कम होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी