देश का विकास ग्राम पंचायतों से ही संभव : सांसद

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) देश का विकास ग्राम सभा से ही संभव है। गांव विकसित होंगे त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:55 PM (IST)
देश का विकास ग्राम पंचायतों से ही संभव : सांसद
देश का विकास ग्राम पंचायतों से ही संभव : सांसद

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : देश का विकास ग्राम सभा से ही संभव है। गांव विकसित होंगे तभी देश भी विकसित होगा। गांव के प्रधानों को चाहिए कि वह बिना भेदभाव के गांव का विकास करें। यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही। वह रविवार को विकासखंड मुरलीछपरा के डवाकरा हाल में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की नियमित बैठक होनी चाहिए। पंचायतों के विकास का मतलब नाली खड़ंजा व सड़क नहीं, उस पंचायत में कृषि और पशुपालन का भी समुचित विकास होना चाहिए। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद यादव राजकिशोर यादव, हरिप्रसाद सिंह, निर्भय सिंह, सुशील पांडेय, श्याम सुंदर उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।

chat bot
आपका साथी