कैथवली में मुख्य मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग, दिया पत्रक

जागरण संवाददाता बेरुआरबारी (बलिया) क्षेत्र के कैथवली में बांसडीह-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:50 PM (IST)
कैथवली में मुख्य मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग, दिया पत्रक
कैथवली में मुख्य मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग, दिया पत्रक

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : क्षेत्र के कैथवली में बांसडीह-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के समीप गति अवरोधक बनवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने तहसीलदार बांसडीह को पत्रक दिया। इस मुख्य मार्ग पर इंटर कालेज, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक पाठशाला होने के साथ ही बाजार भी लगता है जिससे क्षेत्रीय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस मार्ग पर अब तक 12 से अधिक सड़क दुर्घटना हो चुकी है। छह से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। एक हफ्ते में गतिअवरोधक नहीं बना तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में बबुआ सिंह, विजय शर्मा, रवि बिद, रोहित साहनी, बब्बन सिंह, शिक्षक शिवजी सिंह, सिटू मिश्रा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी