फसल नुकसान के मुआवजे की मांग

जासं दुबहर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के बसारीकपाह न्याय पंचायत के आधा दर्जन गांवों के किसानों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:26 PM (IST)
फसल नुकसान के मुआवजे की मांग
फसल नुकसान के मुआवजे की मांग

जासं, दुबहर (बलिया) : स्थानीय क्षेत्र के बसारीकपाह न्याय पंचायत के आधा दर्जन गांवों के किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्रक दिया। पत्रक में किसानों ने कहा है कि क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण जगह-जगह खेतों में पानी लगने के कारण खड़ी फसल तथा सब्जियों को भारी नुकसान हुआ हैं। रबी की बोआई भी खेतों में जलजमाव के कारण समय से नहीं हो पाएगी। किसानों ने मांग किया है कि क्षति का आकलन कराकर संबंधित किसानों को मुआवजा दिया जाए। पत्रक देने वाले किसानों में प्रमुख रूप से कन्हैया तिवारी, नागेश्वर सिंह, अर्जुन प्रसाद यादव, मोहन जी दुबे, अशोक यादव, बृजेश पांडेय, अवध बिहारी सिंह, अरुण सिंह, श्रीराम सिंह, संजय मिश्रा, रामदेव यादव, राम नारायण चौबे, बृजेश मिश्रा, ओमप्रकाश चौबे आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी