पर्यटन केंद्र बनाने का प्रस्ताव रद्द करने की उठी मांग

बलिया दहताल (मोती झील) के दोनों किनारों पर बसे दर्जनों गांव के मल्लाह निषाद बिद समाज के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा नेत्री केतकी सिंह व फूलन सेना के विरेन्द्र साहनी व निषाद पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रदर्शन के उपरांत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौपा इसमें वन विभाग द्वारा दहताल में पर्यटन केन्द्र बनाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की गुहार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:42 PM (IST)
पर्यटन केंद्र बनाने का प्रस्ताव रद्द करने की उठी मांग
पर्यटन केंद्र बनाने का प्रस्ताव रद्द करने की उठी मांग

जागरण संवाददाता, बलिया : दहताल (मोती झील) के दोनों किनारों पर बसे दर्जनों गांव के मल्लाह, निषाद, बिद समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा नेत्री केतकी सिंह व फूलन सेना के वीरेन्द्र साहनी व निषाद पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल थे। प्रदर्शन के उपरांत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें वन विभाग द्वारा दहताल में पर्यटन केंद्र बनाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि दहताल के दोनों किनारों पर दो लाख के आसपास मछुआरों की जनसंख्या है। जो पूर्वजों के समय से दहताल में नौका चलाकर मछलियों का शिकार करते है। इसके साथ ताल के अंदर होने वाले कमल के फूल, कमल के गाटा, सेरूकी, भसीड़, बेरा आदि निकाल कर परिवार का जीवन निर्वहन करते है। ताल के दोनों तरफ की जमीन मछुआरों के नाम से है। पानी कम होने पर उक्त जमीन पर धान की खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। ग्रामीणों ने ताल के जल थल पर दोनों पर अधिकार देने की मांग करते हुए पर्यटन केन्द्र बनाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर राजेश कुमार, प्रतुल निषाद, उमेश निषाद, रामानन्द निषाद, रामदयाल साहनी, डा. स्वामीनाथ साहनी, देवेन्द्र निषाद, राजेश साहनी, सुरेन्द्र साहनी, चन्द्रमा साहनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी