पुलिया के नीचे नाले में मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) दतहां मार्ग पर बाड़ीगढ़ पुलिया के नीचे नाले में मंगलवार की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:52 PM (IST)
पुलिया के नीचे नाले में मिला युवक का शव
पुलिया के नीचे नाले में मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : दतहां मार्ग पर बाड़ीगढ़ पुलिया के नीचे नाले में मंगलवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का शव उतराया मिला। इससे सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लालजी साहनी पुत्र शंकर साहनी निवासी वार्ड नंबर छह के रूप में की गई। युवक सोमवार की शाम से गायब था। परिजन रातभर परेशान थे। सुबह युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

chat bot
आपका साथी