फेफना रेलवे स्टेशन पर पसरा अंधेरा

जागरण संवाददाता फेफना (बलिया) रेलवे स्टेशन फेफना पर रात के समय अंधेरा पसरा रहता ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:12 PM (IST)
फेफना रेलवे स्टेशन पर पसरा अंधेरा
फेफना रेलवे स्टेशन पर पसरा अंधेरा

जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया) : रेलवे स्टेशन फेफना पर रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। यह समस्या विगत 15 दिनों से है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराए गए हैं। इसमें प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने के साथ ही ऊंचीकरण, चौड़ीकरण, विद्युतीकरण, सुंदरीकरण तथा एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज, मालगोदाम रेलकर्मियों के लिए कालोनी आदि का निर्माण कराया गया है। वहीं मुख्य स्थान पर ही अंधेरा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक गोविद ने बताया कि इसके लिए विभाग के इंजीनियर को कहा गया है। बहुत जल्द प्रकाश की व्यवस्था हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी