सड़क किनारे सूखे पेड़ों से खतरा

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : बांसडीह-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jun 2018 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jun 2018 09:43 PM (IST)
सड़क किनारे सूखे पेड़ों से खतरा
सड़क किनारे सूखे पेड़ों से खतरा

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : बांसडीह-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे जगह-जगह दर्जनों सूखे पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। आलम यह है कि इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री व वाहन चालक हमेशा हादसे की आशंका से सहमे रहते हैं। कब कहां कोई दुर्घटना हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों का रोजाना आना जाना लगा रहता है इसके बावजूद सूखे पेड़ों की तरफ कोई ध्यान नहीं देता। पेड़ नहीं कटवाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित में तत्काल इन सूखे पेड़ों को कटवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी