सुखपुरा चौराहे का डिवाइडर बना डेंजर जोन

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : सुखपुरा चौराहे पर अतिक्रमण के चलते भीषण दुर्घटना के ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 09:10 PM (IST)
सुखपुरा चौराहे का डिवाइडर बना डेंजर जोन
सुखपुरा चौराहे का डिवाइडर बना डेंजर जोन

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : सुखपुरा चौराहे पर अतिक्रमण के चलते भीषण दुर्घटना के बाद जनता की मांग पर बना डिवाइडर डेंजर जोन बन गया है। डिवाइडर के समीप दुर्घटना होने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि सड़क को चौड़ा तो कर दिया गया लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण कर सड़क को पुन: पुराने रूप मे ला दिया है। 9 जुलाई 2016 को चौराहे पर आधी रात के करीब एक तेज रफ्तार की ट्रक ने पटरी पर सो रहे चार लोगों को कुचलने के बाद विपरीत दिशा में जाकर एक बोलेरो को जोरदार धक्का मार दिया। इसके कारण मौके पर पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था। इस घटना से उत्तेजित लोगों ने रात को चक्का जाम के साथ धरना प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे तत्कालीन जिलाधिकारी ने लोगों की मांग पर चौराहे को चौड़ा करने के साथ डिवाइडर बनाने का आश्वासन दिया था तब कहीं जाकर लोगों ने आंदोलन वापस लिया। इस घटना के महीनों बाद सड़क को चौड़ा कर डिवाइडर का निर्माण प्रशासन ने करा दिया। डिवाइडर के निर्माण के साथ ही दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने के बजाय और बढ़ गया। कभी कोई वाहन डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जा रहा है तो कभी कोई बड़े वाहनों की चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। इस तरह दो-तीन वर्षों में दर्जनों दुर्घटनाएं यहां घटित हो गई। जिनमें कई तो असमय ही कालकलवित हो गए तो कईयों के हाथ पैर टूट गए। इसी परिपेक्ष्य में आम जनता डिवाइडर के चारों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग रखने लगी। प्रशासन ने कुछ दिन पहले स्पीड ब्रेकर भी बनवा दिया। बावजूद इसके अभी भी दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। 16 दिसम्बर 2017 की रात ट्रक की चपेट में आकर इसी डिवाइडर के समीप एक युवा वकील राजेश ¨सह की असामयिक मौत हो गई। इसके पूर्व जुलाई 17 में एक साइकिल सवार को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 12 जुलाई 2017 को सरिया लदी ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इसमें चालक कानपुर निवासी शारुन व खलासी इमरान घायल हो गए। इसके अलावा आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कांग्रेस नेता आनंद पाण्डेय की मानें तो सारी दुर्घटनाएं अतिक्रमण के चलते हो रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंप कर मांग की है कि चौराहे पर दुकानदारों द्वारा पक्की सड़क पर दुकान लगाई जाती है। यह बलिया से सोनौली जाने वाला सबसे व्यस्त राजमार्ग है। सबसे बड़ी समस्या शाम को होती है जब ठेला लगाकर सड़क को और संकरा कर दिया जाता इसी क्रम मे प्रमोद ¨सह का कहना है कि संत यतीनाथ गेट के पास टेंपो बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाते हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि वाहन स्टैंड कहीं अन्यत्र एक जगह बनवाए जाएं।

chat bot
आपका साथी