सीवीओ ने देखा गो-आश्रय स्थल, कई बिदुओं को परखा

जागरण संवाददाता बलिया मुरली छपरा ब्लॉक के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल भगवानपुर का निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:23 PM (IST)
सीवीओ ने देखा गो-आश्रय स्थल, कई बिदुओं को परखा
सीवीओ ने देखा गो-आश्रय स्थल, कई बिदुओं को परखा

जागरण संवाददाता, बलिया : मुरली छपरा ब्लॉक के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल भगवानपुर का निरीक्षण शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक मिश्र ने किया। वहां 133 गोवंश पशु थे, जो स्वस्थ थे। वहां पर 56 कुंतल भूसा, नमक व चोकर उपलब्ध मिला। उन्होंने कार्य करने वाले कर्मियों को समय से पशुओं की देखभाल करने और साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों का भी सत्यापन किया। परिसर में साफ-सफाई एवं पशुओं को खिलाने के लिए पांच गो-सेवक रखे गये हैं। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि समय से सभी पशुओं को चारा मिले। साफ सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाए। संबंधित पशु चिकित्साधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी को नियमित भ्रमण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय पशु चिकित्साधिकारी मुरलीछपरा, पशुधन प्रसार अधिकारी व भगवानपुर के प्रधान अजय यादव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी