महायज्ञ में मंडप परिक्रमा को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) लोक कल्याणार्थ हेतु रुपपुर परसियां गांव में आयोजित नौ दिवसीय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:12 PM (IST)
महायज्ञ में मंडप परिक्रमा को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
महायज्ञ में मंडप परिक्रमा को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : लोक कल्याणार्थ हेतु रुपपुर परसियां गांव में आयोजित नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ में मंडप परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। स्वामी चित्सुखानंद के निर्देशन व यज्ञाचार्य डा.ओंकारेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य यजमान दिनेश तिवारी व भुवाल यादव सहित 16 यजमानों ने हवन-पूजन किया। वाराणसी से पधारे विद्वतजन अभय नारायण पांडेय, अभय शंकर तिवारी, मदन मोहन पांडेय, आशीषनाथ तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय व अंजनी पांडेय के शिव मंत्रों से पूरा इलाका शिवमय हो उठा। रात में मानस कोकिला विजयलक्ष्मी के प्रवचन व वृंदावन की रासलीला का रसपान करने को क्षेत्रवासियों की भीड़ जुट रही है। यज्ञ के संरक्षक स्वामी चित्सुखानंद ने बताया कि इस यज्ञ को करने से विश्व का कल्याण होता है। संयोजक जीतानंद पांडेय ने वैदिक ब्राह्मणों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी