पेयजल आपूर्ति ठप होने से संकट गहराया

जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) नगर के थाना के समीप व वार्ड नं.11 में जल निगम का पाइप फटने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:58 PM (IST)
पेयजल आपूर्ति ठप होने से संकट गहराया
पेयजल आपूर्ति ठप होने से संकट गहराया

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : नगर के थाना के समीप व वार्ड नं.11 में जल निगम का पाइप फटने से चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी की किल्लत से नागरिकों को अनेक प्रकार की कठिनाई झेलनी पड़ रही है। पहले थाना के समीप पाइप फटा। मरम्मत के बाद जैसे ही आपूर्ति हुई वार्ड नं. 11 में पानी का रिसाव होने लगा। कर्मियों द्वारा इसकी मरम्मत करने पर पुन: तीसरी बार थाना के सामने पाइप फटने से आपूर्ति ठप हो गई। नगर पंचायत के लिपिक राधेश्याम वर्मा ने बताया कि थाना के सामने पाइप मरम्मत का कार्य चल रहा है।

chat bot
आपका साथी