भाई के हत्यारोपित दो भाई चढ़े पुलिस के हत्थे

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भाई की हत्या के आरोपित दो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:32 PM (IST)
भाई के हत्यारोपित दो भाई चढ़े पुलिस के हत्थे
भाई के हत्यारोपित दो भाई चढ़े पुलिस के हत्थे

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भाई की हत्या के आरोपित दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पिता की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पारिवारिक विवाद में लाठी-डंडे के प्रहार से युवक की मौत हो गई थी।

आरोपित अशोक कुमार व गोविद कुमार पुत्र लालभूखन निवासी संवरूपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह को सूचना मिली कि दोनों आरोपित गांव आए हैं। घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आरोपित मृतक के पिता लालभूखन को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

यह था मामला : तीन अप्रैल की रात लगभग नौ बजे पारिवारिक विवाद को लेकर संतोष राम (45) की पिता लालभूखन से कहासुनी होने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोपित पिता व दोनों भाइयों ने लाठी-डंडे से संतोष की पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। संतोष की पत्नी पार्वती देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दोनों भाई फरार चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी