संक्रमित गर्भवती महिलाओं का अब सुरक्षित होगा प्रसव

कोरोना संक्रमण काल में लोगों को कई दिक्कतें हो रही हैं। बिना कोि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:21 PM (IST)
संक्रमित गर्भवती महिलाओं का अब सुरक्षित होगा प्रसव
संक्रमित गर्भवती महिलाओं का अब सुरक्षित होगा प्रसव

सुधीर तिवारी, बलिया

कोरोना संक्रमण काल में लोगों को कई दिक्कतें हो रही हैं। बिना कोविड-19 की जांच के बाद चिकित्सक किसी तरह का इलाज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सर्वाधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं को हो रहा है। प्राइवेट नर्सिंग होम वाले कोविड जांच में पाजिटिव आने पर अपने यहां से सीधे महिला अस्पताल रेफर कर दे रहे हैं। ऐसे में मरीज के साथ परिवार वालों की परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्हें सुरक्षित प्रसव की चिता सताने लगती थी लेकिन अब ऐसे मरीजों के लिए भी प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। जिला अस्पताल में कोरोना पाजिटिव गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए कक्ष बनाया गया है, इसमें प्रसव कक्ष के साथ ही दस बेड लगाए गए हैं। अब तक संक्रमण के भय से कई बार प्रसव कार्य बाधित हो चुका है। अब ऐसा नहीं होगा, इसके लिए इंमरजेंसी में महिला चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स व एक वार्ड आया की तैनाती की गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अस्पताल परिसर में पाजिटिव महिलाओं का सुरक्षित प्रसव के लिए अलग से कोविड प्रसव केंद्र बनाया गया है, इसमें इमरजेंसी में दस बेड है। प्रसव के बाद उन्हें भर्ती भी किया जाएगा।

- डा. सुमिता सिन्हा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

chat bot
आपका साथी