लगातर तीसरे दिन लगा छह घंटे लगा रहा भीषण जाम
बलिया-मधुबन मार्ग की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन यह मार्ग भीषण जाम से कराहता रहा। करीब छह घंटे चले इस जाम से जहां यात्री हलकान रहे वहीं गाड़ियों के पहिए रेंगते नजर आए। खराब सड़क की वजह से इस मार्ग के लिए जाम की समस्या रोजमर्रा की बात हो गई है।
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिय): बलिया-मधुबन मार्ग की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन यह मार्ग भीषण जाम से कराहता रहा। करीब छह घंटे चले इस जाम से जहां यात्री हलकान रहे वहीं गाड़ियों के पहिए रेंगते नजर आए। खराब सड़क की वजह से इस मार्ग के लिए जाम की समस्या रोजमर्रा की बात हो गई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। आए दिन लग रहे जाम के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए है। वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की चुप्पी भी लोगों को खल रही है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुशहांभांड गांव के पास बीच सड़क एक ट्रक फंस गया। जिससे निकालने में घंटों लग गए। जेसीबी व दूसरे ट्रक के मदद से उक्त ट्रक को हटाया गया। उसके कुछ देर बाद एक दूसरा ट्रक भी वहीं फंस गया। इसके बाद वहां भीषण जाम लग गया। काफी प्रयास के बाद दिन में 11 बजे लोगों को जाम से निजात मिली और आवागमन चालू हो सका। लोगों को दावा है कि बेल्थरा रोड से कुशहांभांड गांव तक करीब तीन किलोमीटर की सड़क में सौकड़ों खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों की वजह से आए दिन जाम लग रहा है।