मोदी सरकार के बगैर असंभव था श्रीराम मंदिर का निर्माण : स्वतंत्रदेव सिंह

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) केंद्र व प्रदेश की निर्भीक व राष्ट्रवादी भाजपा सरकार ने देश्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:41 PM (IST)
मोदी सरकार के बगैर असंभव था श्रीराम मंदिर का निर्माण : स्वतंत्रदेव सिंह
मोदी सरकार के बगैर असंभव था श्रीराम मंदिर का निर्माण : स्वतंत्रदेव सिंह

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : केंद्र व प्रदेश की निर्भीक व राष्ट्रवादी भाजपा सरकार ने देश व प्रांत के चहुंमुखी विकास की दिशा में अनेकानेक कार्य किए हैं। उक्त बातें मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के प्रांगण में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कही। इससे पूर्व स्वतंत्रदेव सिंह सहित जनसभा में उपस्थित सभी लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत सहित 13 लोगों की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार अब तक बिना भेद-भाव के लगभग पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है। सपा की सरकार में अनेक भर्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। नरेंद्र मोदी राष्ट्र के सर्वागीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार यदि नहीं होती तो श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। जनसभा को प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला सहित जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाहू, श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि, प्रदीप सिंह, विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदीप सिंह ने किया। जनसभा की झलकियां

-स्वतंत्रदेव सिंह का हेलीकाप्टर सभा स्थल पर मड़राने पर सभी ने खड़ा होकर किया अभिवादन।

-हैलीपैड स्थल पर मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद शुक्ला, महंत कौशलेंद्र गिरि के नेतृत्व में हुआ स्वागत।

-जनसभा के दौरान 'योगी-मोदी जिदाबाद' के लगते रहे नारे।

-सुरक्षा के मद्दनेजर भारी संख्या में तैनात रही पुलिस फोर्स।

-पुरुषों की अपेक्षा अधिक देखी गई महिलाओं की संख्या।

chat bot
आपका साथी