खवासपुर-महुली में गंगा पर पीपा पुल निर्माण शुरू

बलिया) यूपी सीमा के निकट बिहार खवासपुर-महुली के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल बनाने का कार्य प्रारंभ होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल कायम हो गया है। पीपा पुल बनते ही क्षेत्र के आरा से सड़क से संपर्क कायम हो जाएगा। दोनों तरफ के लोगों की एक दुसरे की रिस्तेदारिया है जिसके कारण हमेशा आना जाना लगा रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:02 AM (IST)
खवासपुर-महुली में गंगा पर पीपा पुल निर्माण शुरू
खवासपुर-महुली में गंगा पर पीपा पुल निर्माण शुरू

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): यूपी सीमा के निकट बिहार खवासपुर-महुली के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल बनाने का कार्य प्रारंभ होते ही लोगों में खुशी का माहौल है। पीपा पुल बनते ही क्षेत्र के आरा से सड़क से संपर्क कायम हो जाएगा। दोनों तरफ के लोगों की एक दुसरे की रिश्तेदारियां है जिसके कारण हमेशा आना जाना लगा रहता है। नौरंगा में पीपा पुल का अभी निर्माण न होने से इस पुल को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है। इस पीपा पुल के बन जाने से बैरिया से आरा की दूरी सड़क मार्ग से महज 30 किमी रह जाएगी। नाविकों के मनमाने किराया वसूली से भी लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। पुल के निर्माण में लगे कर्मियों ने बताया कि इस पुल को तैयार होने में अभी लगभग एक पखवारा का समय लगेगा। इस बार मालवाहक जहाजों के आने पर 50 फीट चौड़ाई में पीपा पुल को हटाने के लिए रिमोट सिस्टम लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी