कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बलिया युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सूर्यकांत यादव के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:28 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बलिया: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सूर्यकांत यादव के नेतृत्व में पेगासैस कांड (जासूसी करने के मामले) में हीलाहवाली के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार बिना बताए ही इजराइल से तकनीकी लेकर भारत के नेताओं, अधिकारियों एवं न्यायाधीशों, पत्रकारों की बातों को रिकॉर्ड कर रहा हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित सीबीआई के तमाम अधिकारियों की बातों को सुनकर उच्च तकनीकी का प्रयोग करके कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। सागर सिंह राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार डबल इंजन में उत्तर प्रदेश का जनता का जीना मुहाल कर दिया है। इस मौके पर अंजनी चौबे, प्रशांत पांडेय रिशु, अबुल फैज, पंकज वर्मा, विशाल पांडेय ,छठठू कनौजिया, मनीष पाठक, कामेश्वर श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, अजीत यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी