पेट्रोल की कीमत बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में तेजी से बढ़ रहे डीजल व पेट्रोल के कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को स्थानीय तहसील के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मो. आसिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने एसडीएम अशोक चौधरी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:19 PM (IST)
पेट्रोल की कीमत बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
पेट्रोल की कीमत बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में तेजी से बढ़ रहे डीजल व पेट्रोल के कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को स्थानीय तहसील के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मो. आसिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने एसडीएम अशोक चौधरी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी ने बीजेपी सरकार पर जनता का आर्थिक शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मो. आसिम सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, टीएन मिश्रा, अखिलेश कन्नौजिया, शहाब अहमद, दिनेश सिंह, सविता सिंह पटेल, सरफराज अहमद, सोनू फरसाटारी, कौशल पांडेय, नैय्यर, दीपक कन्नौजिया, अमित यादव, राजेष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी