कांग्रेसी नेताओं ने नेहरूजी की स्मृतियां संजोईं

जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में आधुनिक भारत के निर्माता एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वी जयंती पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पूष्प अर्पित कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप ओझा ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश में सुई भी विदेश से आती थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 05:08 PM (IST)
कांग्रेसी नेताओं ने नेहरूजी की स्मृतियां संजोईं
कांग्रेसी नेताओं ने नेहरूजी की स्मृतियां संजोईं

जासं, बलिया : जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में आधुनिक भारत के निर्माता एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पूष्प अर्पित कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप ओझा ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश में सुई भी विदेश से आती थी। नेहरू जी की कुशल नीतियों के बदौलत आज पर चांद पर भी हम पहुंच रहे हैं। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, उमाशंकर पाठक, मुन्न उपध्याय, शैलेंद्र सिंह, ओमप्रकाश तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

-

भारत के भविष्य की नींव रखता है बाल दिवस

जासं, बलिया : बाल दिवस पर पूर्वांचल जन युवा आवाज द्वारा दिव्यांग बच्चों का आवासीय कैंप बिसुनीपुर बलिया विद्यालय में कार्यक्रम कर केक, चॉकलेट, बिस्किट, गुब्बारे देकर दिव्यांग बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के सुनील कुमार पिन्टू ने कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की बहुमूल्य संपदा होते हैं। वे देश के भावी कर्णधार, नेता, डाक्टर वैज्ञानिक होते हैं, इसलिए यह सभी का कर्तव्य है कि हम बच्चों के व्यक्तित्व के समग्र विकास का प्रयास करें। इस मौके पर पियूष सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी सुनील पासवान, राजू खान, बृजेश नारायण मिश्रा, शिवकुमार सिंह, प्रभुनाथ यादव, राकेश यादव, शक्ति सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी