खेलकूद स्पर्धा में प्रतियोगियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) जनता इंटर कालेज के क्रीड़ांगन में सांसद खेल स्पर्धा 2021 के त

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:08 PM (IST)
खेलकूद स्पर्धा में प्रतियोगियों ने किया उम्दा प्रदर्शन
खेलकूद स्पर्धा में प्रतियोगियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : जनता इंटर कालेज के क्रीड़ांगन में सांसद खेल स्पर्धा 2021 के तहत गुरुवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में प्रतियोगियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। शिक्षा क्षेत्र नगरा के 16 न्याय पंचायतों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में विनय सिंह, 200 मीटर में नीरज यादव, 400 में विवेक शर्मा, 800 में सुधीर, 3000 मीटर की दौड़ में चंदन प्रथम रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में अंजलि, 200 में अंकिता, 400 में सावनी चौहान व 800 मीटर में खुशी ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक धनंजय कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने विधायक को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न व बुके देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार खेल व खिलाड़ियों के विकास हेतु संकल्पित है। इस मौके पर दयाशंकर, संजय यादव, रजनीश दूबे, चंदन सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया।

chat bot
आपका साथी