घाघरा के कटान से प्रभावितों को मिले मुआवजा: रामगोविन्द

जागरण संवाददाता बलिया घाघरा नदी के किनारे भयंकर कटान के कारण आसपास के गांवों के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:59 PM (IST)
घाघरा के कटान से प्रभावितों को मिले मुआवजा: रामगोविन्द
घाघरा के कटान से प्रभावितों को मिले मुआवजा: रामगोविन्द

जागरण संवाददाता, बलिया: घाघरा नदी के किनारे भयंकर कटान के कारण आसपास के गांवों के किसानों की स्थिति भयावह हो गई है। शासन स्तर पर अनेक बार इस मुद्दे को उठाने के बाद भी कटान रोकने हेतु कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बुधवार को अपनी आवास पर वार्ता के दौरान बोल रहे थे। कहा कि रेवती क्षेत्र के गोपाल नगर, वशिष्ट नगर सहित लगभग दर्जन भर गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। हजारों एकड़ कृषि योग्य किसानों की भूमि घाघरा के कटान से नदी में समाहित हो गई है। आज तक उस पीड़ितों को राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला। प्रदेश सरकार मांग किया कि तत्काल इन गावों में फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाय। साथ ही जिनकी जमीनें कटान से नदी में विलीन हुई हैं, उसका आकलन कराकर मुआवजा दिया जाय। गोपाल नगर गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए जिलाधिकारी को तत्काल एक्शन लेना चाहिए। सपा द्वारा इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष छेड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी