- बाजार पर चढ़ने लगा त्योहारों का रंग, एडवांस बुकिग भी

ष्टश्रद्यश्रह्मह्य श्रद्घ द्घद्गह्यह्लद्ब1ड्डद्यह्य ह्यह्लड्डह्मह्लद्गस्त्र ष्द्यद्बद्वढ्डद्बठ्ठद्द श्रठ्ठ ह्लद्धद्ग द्वड्डह्मद्मद्गह्ल ड्डस्त्र1ड्डठ्ठष्द्ग ढ्डश्रश्रद्मद्बठ्ठद्द ड्डद्यह्यश्रष्टश्रद्यश्रह्मह्य श्रद्घ द्घद्गह्यह्लद्ब1ड्डद्यह्य ह्यह्लड्डह्मह्लद्गस्त्र ष्द्यद्बद्वढ्डद्बठ्ठद्द श्रठ्ठ ह्लद्धद्ग द्वड्डह्मद्मद्गह्ल ड्डस्त्र1ड्डठ्ठष्द्ग ढ्डश्रश्रद्मद्बठ्ठद्द ड्डद्यह्यश्रष्टश्रद्यश्रह्मह्य श्रद्घ द्घद्गह्यह्लद्ब1ड्डद्यह्य ह्यह्लड्डह्मह्लद्गस्त्र ष्द्यद्बद्वढ्डद्बठ्ठद्द श्रठ्ठ ह्लद्धद्ग द्वड्डह्मद्मद्गह्ल ड्डस्त्र1ड्डठ्ठष्द्ग ढ्डश्रश्रद्मद्बठ्ठद्द ड्डद्यह्यश्रष्टश्रद्यश्रह्मह्य श्रद्घ द्घद्गह्यह्लद्ब1ड्डद्यह्य ह्यह्लड्डह्मह्लद्गस्त्र ष्द्यद्बद्वढ्डद्बठ्ठद्द श्रठ्ठ ह्लद्धद्ग द्वड्डह्मद्मद्गह्ल ड्डस्त्र1ड्डठ्ठष्द्ग ढ्डश्रश्रद्मद्बठ्ठद्द ड्डद्यह्यश्रष्टश्रद्यश्रह्मह्य श्रद्घ द्घद्गह्यह्लद्ब1ड्डद्यह्य ह्यह्लड्डह्मह्लद्गस्त्र ष्द्यद्बद्वढ्डद्बठ्ठद्द श्रठ्ठ ह्लद्धद्ग द्वड्डह्मद्मद्गह्ल ड्डस्त्र1ड्डठ्ठष्द्ग ढ्डश्रश्रद्मद्बठ्ठद्द ड्डद्यह्यश्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:29 PM (IST)
- बाजार पर चढ़ने लगा त्योहारों का रंग, एडवांस बुकिग भी
- बाजार पर चढ़ने लगा त्योहारों का रंग, एडवांस बुकिग भी

हाई लाइटर:--काफी दिनों तक बाजारों में मंदी के असर के बाद अब त्योहारों का रंग साफ दिखाई देने लगा है। बाजार अब पूरी तरह से गुलजार हो गए है। दीपावली व धनतेस को देखते हुए दुकानदार भी मौके का भरपूर फायदा उठाने में लगे हुए है। दुकानें पूरी तरह से सज गई है। वहीं दुकानदार भी सामान की खेप मंगा चुके है। सोना-चांदी, बर्तन, फूलों संग पेंट की दुकानों पर लोग पहुंचने लगे है। वहीं वाहनों के शो-रूम में एडवांस बुकिग तेज हो गई है। जागरण संवाददाता, बलिया: दीपावली व धनतेरस का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। खरीददार भी बाजार में उतरने लगे। इसके चलते बाजार पर त्योहारों को रंग चढ़ने लगा है। कई सामानों की एडवांस बुकिग भी होने लगी है। वहीं सोना व चांदी के गहने भी खनकने के लिए तैयार है। दीपावली व धनतेरस के लिए लोग एडवांस बुकिग भी करने लगे है। दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में अब रौनक नजर आने लगी है।

बाजारों में दुकानें सजने और जगमगाने लगी हैं वहीं लोग खरीदारी के लिए आने लगे है। इसके चलते बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। ज्वेलर्स इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल शोरूम पर लोगों ने धनतेरस व दीपावली के लिए बुकिग शुरू कर दी है। बाजारों में त्योहारी रंग जमने लगा है। पेंट व बर्तन दुकानों में रौनक दीवाली के पहले हर किसी के घर में साफ सफाई होता है। रंग रोगन का भी कार्य होता है। ऐसे में पेंट की दुकानों में खरीददारी करने लोग आ रहे है। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदी को लेकर भी दुकानदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। जरूरत के हिसाब से बर्तन मंगवाए लिए हैं। बर्तन व्यवसाय से जुड़े दिलीप कुमार के अनुसार अभी बर्तन बाजार में लोग कम ही आ रहे हैं। इस बार तांबे का बर्तन ज्यादा मंगाया गया है। खासकर पानीे पीने वाले पात्र। आभूषण की दुकानों पर भी भीड़

दीपावली नजदीक आते ही आभूषण की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अब दिखाई देने लगी है। लोग गहनों को पसंद कर एडवांस बुकिग भी कर रहे है। डीपी ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद सर्राफ ने बताया कि इस साल गहने काफी आधुनिक आए है। यह ग्राहकों को एक नजर में पसंद आ जा रहे है। ग्राहक गहनों को पसंद कर बुक कर रहे है। वहीं उन्हें छूप संग उपहार भी दिए जा रहे है।

बुक होने लगी बाइकें

दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर की दुकानें सज गई हैं। मोटर बाइकों की दुकानें भी सज गई है। लोग पसंदीदा वाहनों की एडवांस बुकिग भी करने लगे है। इसमें शो रूम संचालक ग्राहकों को लोन की सुविधा उपलब्ध कराए है।

लोगों को भाने लगे आर्टिफिशियल फूल

शहर के चौक स्थित मंजूर गली में आर्टिफिशियल फूलों की दुकानें पूरी तरह से सज गई है। घरों को सजाने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प हैं। इस बार लंबे-लंबे झालर में रंग बिरंगे फूल दिखाई पड़ रहे है। वहीं लक्ष्मी के स्वागत के लिए फर्श पर लगाने वाला भी प्लास्टिक का नए किस्म का आया है। इनमें काफी आकर्षक रंगों और डिजाइनों के फूल बाजार में आ गए है। ये सभी वॉशेबल होने के कारण गंदा होने पर इन्हें धोया भी जा सकता है।

chat bot
आपका साथी