डीसीएम व जीप में टक्कर, महिलाओं समेत छह गंभीर

जागरण संवाददाता नवानगर (बलिया) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी के समीप सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:13 PM (IST)
डीसीएम व जीप में टक्कर, महिलाओं समेत छह गंभीर
डीसीएम व जीप में टक्कर, महिलाओं समेत छह गंभीर

जागरण संवाददाता, नवानगर

(बलिया) : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी के समीप सोमवार की सुबह जीप व डीसीएम ट्रक की टक्कर में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बिहार के सिवान जिले के बलिराम चौरसिया की बेटी की शादी बांसडीह में हो रही थी। इसमें शामिल होने के लिए सिवान से लोग आए थे। शादी के बाद सुबह वापस जाते समय कमांडर जीप व डीसीएम की टक्कर हो गई। इसमें कमांडर चालक शहादत हुसैन, सावित्री चौरसिया पत्नी कृष्णा चौरसिया, दीपक यादव पुत्र रूदल यादव निवासी हनुमानपुरी मठिया सिवान, मंजू देवी पत्नी संतोष चौरसिया निवासी गोपालगंज, आरती देवी पत्नी अजीत चौरसिया निवासी आनंद नगर सिवान गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजा। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कमांडर में कुल 13 लोग सवार थे। घटना के बाद डीसीएम का चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व प्रमुख, गाड़ी क्षतिग्रस्त

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : बलिया-गड़वार मार्ग पर रविवार की रात को बैरिया विधानसभा से बिल्थरारोड लौटने समय घने कोहरे के बीच सीयर ब्लाक के पूर्व प्रमुख विनय अंचल की गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। इसमें वे व उनके साथी बालबाल बच गए। इसमें गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पीछे से आ रही दो गाड़ियों भी आपस में टकरा गईं। तीनों गाड़ियों के बोनट और बंफर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जीप के धक्के से किशोर घायल

जासं, मझौवा : हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी चट्टी पर रविवार की रात जीप के धक्के से किशोर गोलू गुप्ता घायल हो गया। गंभीर हालत में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वह चट्टी पर वाहन पकड़ने के लिए खड़ा था। इसी बीच जीप ने धक्का मार दिया।

chat bot
आपका साथी