26 को कलेक्ट्रेट कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:37 PM (IST)
26 को कलेक्ट्रेट कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार
26 को कलेक्ट्रेट कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार

जागरण संवाददाता, बलिया: उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी दस सूत्रीय मांगों को लेकर 26 जून को कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व महामंत्री बृज बिहार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नौ जून को आम बैठक हुई थी। इसमें दस सूत्रीय मांग पत्र पर गहन विचार-विमर्श किया गया था। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई सार्थक पहल नहीं हुई। ऐसे में कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करेंगे।

chat bot
आपका साथी