पुरवइया के झोकों के साथ आसमान में छाए बादल

ॉ जिले में पुरवइया हवा के झोंके संग बादल आने से मौसम में नमी आई है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:28 PM (IST)
पुरवइया के झोकों के साथ आसमान में छाए बादल
पुरवइया के झोकों के साथ आसमान में छाए बादल

जागरण संवाददाता, बलिया : जिले में पुरवइया हवा के झोंके संग बादल आने से मौसम में नमी आई है। गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। माना जा रहा है कि ये बादल प्री मानसून का संकेत दे रहे हैं। किसान भी अपने खेती की तैयारी में जुट गए है। धान के रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए है।

शनिवार की सुबह हल्की बारिश भी हुई। भूगोलविद् डा. गणेश पाठक ने बताया कि ऐसा मौसम मानसून आने के सात से नौ दिन पूर्व हो जाता है। पूर्वी हवा का आगमन झोकों के साथ शुरू हो गया है, जिसके साथ बादल भी पूरे आसमान में आच्छादित हो गए हैं और फुहार युक्त वर्षा भी प्रारम्भ हो गयी है। यह सभी लक्षण मानसून पूर्व आने वाले बादलों एवं वर्षा के आगमन का है, जिसे प्री मानसून भी कहा जाता है। दस हवा की गति बरकरार रही तो पूर्वी हवा के झोकों के साथ मानसून पूर्व वर्षा का आगमन हो सकता है। अगर मानसून के आगे खिसकने की सामान्य गति जारी रही तो 22 जून तक मानसून आएगा। सिकंदरपुर तहसील के मुख्य

गेट पर लगा पानी

सिकंदरपुर : क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से तहसील गेट पर जल जमाव से फरियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह तहसील ग्राम पंचायत भट्टवाचक के अंतर्गत आता है। प्रतिदिन यहां पर 119 गांव के फरियादी अपनी समस्यायों को लेकर आते हैं। यह बरसात का पानी तहसील मुख्यालय के अंदर बने पोखरे में भी जाकर गिरता है। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व विजय शंकर पाठक ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी मुख्य गेट पर पानी लग जाता है। एडवोकेट जितेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित नगर पंचायत को भी जानकारी दी गई है। तहसीलदार रामनरायण वर्मा ने बताया कि बीडीओ को पत्र भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी