बादलों ने डाला डेरा, बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें

जागरण संवाददाता बलिया बारिश ने लोगों की परेशानी का बढ़ा दी है। शनिवार को भी आसमान म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:42 PM (IST)
बादलों ने डाला डेरा, बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें
बादलों ने डाला डेरा, बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें

जागरण संवाददाता, बलिया : बारिश ने लोगों की परेशानी का बढ़ा दी है। शनिवार को भी आसमान में काले बादल डेरा डाले रहे। कभी रिमझिम तो कभी मध्यम गति से बारिश का दौर चलता रहा। इससे लोगों का घरों से निकलता मुश्किल हो गया था। शहर की सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं। इस पर एक कदम भी चलना कठिन हो गया है। शहर के कई कालोनियों में जल निकासी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। नाला व नाली की सफाई नहीं होने से संकट खड़ा हो गया है। सड़कों पर लगे पानी में लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। किसान बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में धान की रोपाई भी शुरू हो गई है। बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जा रही है।

---

शहर की सड़कों का बुरा हाल

बारिश की शुरूआत में ही शहर की सड़कों का हाल बुरा हो गया है। स्टेशन-शहीद पार्क चौक, कासिम बाजार, पशु अस्पताल मार्ग, गुदरी बाजार, शहीद पार्क चौक, सिनेमा रोड, आर्य समाज रोड संग एनएच-31 की हालत खराब है। इन सड़कों के गड्ढे में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

------

हवा के साथ होगी बारिश

गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम विज्ञान प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में आंधी-पानी का असर दिखाई देगा। 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की 80 प्रतिशित संभावना है। मंगलवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी