मिट्टी से ढंक दी गई गिट्टी, कर दिया गड्ढा मुक्त मार्ग

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) प्रदेश सरकार ने 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM (IST)
मिट्टी से ढंक दी गई गिट्टी, कर दिया गड्ढा मुक्त मार्ग
मिट्टी से ढंक दी गई गिट्टी, कर दिया गड्ढा मुक्त मार्ग

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : प्रदेश सरकार ने 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था। समय-सीमा बीतने के बाद भी अधिकांश सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। कुछ सड़कों पर तो गड्ढा मुक्ति के नाम पर खानापूर्ति कर धन की बंदरबांट कर ली गई है। इसका प्रमाण नगरा-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से ढेकवारी किशोरगंज की सड़क देखने के बाद मिल जाता है। उक्त मार्ग पर ब्रह्म स्थान से ढेकवारी तक गड्ढों में गिट्टी डाल कर मिट्टी से दबा दिया गया है। बारिश होने से मिट्टी तो धुल गई अब गिट्टी भी बिखरने लगी है। सड़क पर गड्ढे ज्यों के त्यों हैं। आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होगी जांच : सहायक अभियंता

लोक निर्माण खंड बलिया के सहायक अभियंता महेश वर्मा का कहना है कि अभी दूसरी सड़क पर कार्य हो रहा है। इसके बाद यहां काम शुरू होगा। इतना अधिक समय क्यों लगा इसकी जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी