विभिन्न खेलों में बच्चों ने किया उम्दा प्रदर्शन

जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में बुधवार को खेल स्पर्धा क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:40 PM (IST)
विभिन्न खेलों में बच्चों ने किया उम्दा प्रदर्शन
विभिन्न खेलों में बच्चों ने किया उम्दा प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में बुधवार को खेल स्पर्धा का शुभारंभ सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने स्कूली बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। स्पर्धा में विकासखंड बेरुआरबारी के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने दौड़, खो-खो, कबड्डी, योगा, पीटी, ड्रिल, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, लंबी व ऊंची कूद में उम्दा प्रदर्शन किया।

सूर्य नमस्कार के क्रम में बच्चों ने पिरामिड बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। सांसद कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में दबी प्रतिभाओं को निखारने का यह स्पर्धा एक सुनहरा मौका दे रहा है। उन्होंने मिनी स्टेडियम में ड्रेसिग रूम व बाउंड्रीवाल की मरम्मत के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा किया। भाजपा नेता केतकी सिंह ने भी विचार रखे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा,जितेंद्र सिंह, अरविद कुमार सिंह, संजय दूबे आदि मौजूद थे। संचालन कमलेश मिश्रा ने किया। आयोजक उमेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी